भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने दालान में सो रहे बुजुर्ग की गोली मार कर की हत्या

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- आरा भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जनचक गांव में रविवार की अहले सुबह हथियारबंद बदमाशों द्वारा दालान में सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को काफी करीब से एक गोली मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जनचक गांव निवासी स्व.राम उगरा राय के 75 वर्षीय पुत्र साधू राय हैं। वह 20 वर्ष पूर्व उड़ीसा में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में प्राइवेट जॉब करते थे एवं वहां रिटायर होने के बाद करीब 20 वर्षों से गांव पर ही रहकर खेती किया करते थे। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं ।

 

भोजपुर सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश,कोईलवर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार,बड़हरा थानाध्यक्ष विजय प्रसाद एवं कोईलवर सर्किल इंस्पेक्टर गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा पटना से एफएसएल की टीम को बुलाया। लेकिन सूचना मिलने के कई घंटे बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल से सेंपल कलेक्ट किया।

 

वही घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह प्रतिदिन की भांति अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने दालान में चौकी पर सोए हुए थे। उसी दौरान हथियारबबंद बदमाशों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह जब वह चाय पीने के लिए अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें जागने के लिए दालान आए तो उन्होंने देखा कि वह खून से लतपथ मृत अवस्था में चौकी पर पड़े है। जिसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

 

हालांकि बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर मृतक के पोते राहुल कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए दालान पर आ गए थे। दो दिन पूर्व उनसे देखा था की गांव के ही पांच व्यक्ति दालान के समीप मध्य विद्यालय स्कूल के पास उनसे कह रहे थे कि तुम अपना खेत और जमीन लिख दो। वरना तुम्हें जान से मार देंगे। पूर्व में भी वर्ष 2020 में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

 

जिसके बाद उक्त पक्ष द्वारा उसके दादा सहित 17 लोगों को पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस समय उनके पक्ष से उसके दादा सहित 18 लोग जेल गए थे और सभी लोगों का बेल भी हो गया है। उक्त पक्ष से लोगो से उसी समय से विवाद चला आ रहा है। राहुल ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह चाय पीने के लिए घर पर आते थे। लेकिन आज नहीं आए थे। इसके बाद वे लोग दालान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दिया और वह खून से लतपथ मृत अवस्था में चौकी पर पड़े हुए हैं। जिसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतक के पोते राहुल कुमार ने गांव के ही संजीव कुमार,गुड्डू कुमार,जोगिंदर राय, हरीकेश राय एवं गौतम राय पर पूर्व के विवाद को लेकर अपने दादा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। आपको बता दे की 28 सितंबर 2020 को सामुदायिक भवन से सटे परती जमीन पर जबरन कब्जा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। जिसमें गोली व छर्रा लगने से करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। जिसमें एक पक्ष के सिया राम सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके परिवार वालों द्वारा मृतक समेत 11 लोगों पर नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।

 

जिसके बाद पुलिस ने मृतक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और वह कुछ माह के बाद बेल पर मृतक बाहर आए थे। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी मनेसरी देवी का वर्ष 2006 में स्वाभाविक हो गया था। जबकि मृतक के बेटे सुरेंद्र राय का भी दो माह पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गया था। मृतक को सिर्फ दो पुत्री कुंती देवी एवं लीलावती देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article