News PR Live
आवाज जनता की

मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को पढ़ाई अखबार, फिर लौटा दी बारात, जानिये पूरा मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR DESK- दुल्हन ने लौटाई बारात : उत्तरप्रदेश से एक हैरान करनेवाला मामला सामना आया है। यहां एक दुल्हन ने अपने दूल्हे से शादी करने से मना कर दी और फिर बारात को लौटा दिया। सभी लोग उस वक्त हैरान रह गये जब एक दुल्हन अपने दूल्हे को बीच मंडप में अखबार लाकर पढ़ने को दी, और फिर कहा- चश्मा उतारिये और अखबार पढ़िये… और फिर बारात को लौटा दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

अखबार नहीं पढ़ सका दूल्हा : दरअसल दूल्हे की नजर कमजोर थी। इस वजह से दूल्हा बिना चश्मा का अखबार नहीं पढ़ सका। कमजोर नजर वाले दूल्हे से दुल्हन ने शादी के लिये मना कर दी। मामला औरैया ज़िले का है। यहां जब बारात आई तो दूल्हा पूरे समय लगातार चश्मा लगाए हुए था।” उसकी आंखों की रोशनी को लेकर सारी बातें होने लगीं। फिर, दुल्हन के साथ, सभी ने उसे बिना चश्मे के हिंदी अखबार पढ़ने के लिए कहा। चूंकि वह ऐसा करने में विफल रहा, इसलिए अर्चना ने शादी से इंकार कर दिया।

थाने में पहुंचा मामला : ये मामला अब थाने तक पहुंच गई। दरअसल दुल्हन के परिवार ने पास के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दूल्हे के परिजनों से भी कहा है कि दिया गया सारा दहेज वापस दे दें। इसमें नगदी और एक मोटरसाइकिल शामिल है। दूल्हे के परिवार ने अभी तक इसे वापस नहीं किया है इसलिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की के पिता ने बताया, “मुझे क़रीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। FIR दर्ज कराई है, पुलिस ने अब तक कुछ कार्रवाई नहीं की है।”

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.