मंडी से चुनाव जीतने के बाद,कंगना रनौत ने छोटे भाई को गिफ्ट किया आलीशान घर…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) अब मंडी की सांसद बन कर खूब लाइम लाइट बटोर रही हैं. चुनाव से फुर्सत मिलते ही वह अपने परिवार के साथ जश्न मना रही हैं और खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. लंबे समय के बाद उन्हें ये मौका मिला है. ऐसे में वह इस पल को खूब एन्जॉय कर रही हैं. फैमिली के संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए कंगना ने फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपने चचेरे भाई वरुण रनौत और भाभी को शादी की बधाई दीं. अब खबर है कि मंडी की सांसद ने नवविवाहित जोड़े को चंडीगढ़ में एक खूबसूरत घर गिफ्ट में दिया.

कंगना के भाई भाई अब कभी भी चंडीगढ़ वाले नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं. कंगना ने अपनी तस्वीरों में घर के उद्घाटन समारोह की भी झलक दिखाई है. कंगना के अलावा वरुण रनौत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर घर की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी दीदी को धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद दीदी @kanganaranaut चंडीगढ़ अब घर है.’ कंगना ने वहीं तस्वीरें अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर कर भगवान को धन्यवाद कहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article