मंत्री जी के सभा से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह सरपंच प्रखंड अध्यक्ष विमल यादव को निकाल कार्यक्रम प्रसाल से बाहर।

Patna Desk

 

भागलपुर सुल्तानगंज में बीते दिनों कर्पूरी ठाकुर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां मंत्री जी सभा में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष,सह सरपंच प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार यादव को सभा परिसर से निकाल दिया गया।

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड परिसर में लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के परी चर्चा में शामिल हुए। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग मंत्री मदन साहनी, वहीं सुल्तानगंज प्रखंड के पूर्व जदयू अध्यक्ष सह तिलकपुर पंचायत के सरपंच , सुलतानगंज प्रखंड के सरपंच संध के अध्यक्ष, विमल किशोर यादव, बिहार सरकार के मंत्री से मिलने पहुंचे, थें लेकिन इंडिया यरलाइंस के कार्यकर्ताओं ने सभा परिसर से बाहर निकाल दिया। जिसको लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा। और विमल किशोर यादव ने जमकर विरोध करने लगे। वहीं विमल किशोर यादव ने, मंत्री जी को, कुर्सी का हवाला दे डाला। सरपंच विमल किशोर यादव ने यह भी बताया,जब मंत्री जी से दो मिनट मिलने और अपनी बात रखने चाह रहे थे। तभी कार्यकर्ताओं ने मुझे हाथ पकड़कर,सभा परिसर से निकाल दिया। उन्होंने यह भी बताया की कहीं, पार्टी का पोल ना खोल दें।

Share This Article