मंत्री नीरज बबलू ने किया वृक्षारोपण, 5 करोड़ वृक्ष लगाने का किया गया है लक्ष्य

Patna Desk

पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से जल जीवन हरियाली मिशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिये विभाग एड़ी चोटी की जोर लगाए हुए है। वृक्षारोपण का काम लगातार किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के उदेश्य से 5 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में बीजेपी युवा मोर्चा के साथ आज किदवई पूरी पार्क में मंत्री नीरज बबलू ने वृक्षारोपण किया और विभाग के द्वारा जल जीवन हरियाली मिशन को सफल करने की जानकारी भी दी।

Share This Article