मतदान के साथ होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- गर्मी से राहत अब मिलने वालीं है। बता दे की लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज प्रदेश की पांच सीटों पर मतदान होगा। झंझारपुर, खगड़िया, सुपौल, अररिया और मधेपुरा में होने वाले मतदान के दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है। मतदान के दिन वोटों के साथ मेघ झूम कर बरसेंगे।

इन जगहों पर अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस व खगड़िया में 32-34 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर-पूर्व बिहार एवं उप हिमालय पश्चिम बंगाल और आसपास क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बने होने के साथ पटना समेत अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी की भी चेतावनी है।

 

उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के प्रवाह को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य भागों में तेज हवा के साथ आंधी-पानी की संभावना है।

 

मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि सात मई से प्रदेश में प्री मानसून का दौर आरंभ होने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सात मई से 12 मई के बीच प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article