मदन मोहन झा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से किया नामंकन…

NewsPR Live

पटना :- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार डॉ. मदन मोहन झा ने आज दरभंगा में अपना नामांकन दाखिल किया।
डॉ. मदन मोहन झा दरभंगा के मनीगाछी के मूल निवासी हैं। इनके पिता डॉ नागेंद्र झा पेशे से डॉक्टर रहें है, जो बिहार सरकार में मंत्री भी रहें।


डॉ. मदन मोहन झा 1985 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य भी रहें हैं। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से छात्र राजनीति में सक्रिय रहें डॉ मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी में ब्राह्मण चेहरे के रूप में प्रमुख हैं। डॉ झा उच्च शिक्षित हैं, उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है।
उनके साथ नामांकन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के बड़े नेताओं और दरभंगा के शिक्षकों ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, विधायक अमिता भूषण, भावना झा, पूर्व विधायक बबलू देव मिहिर झा,शंकर झा, जया मिश्र, शरवत जहां फातमा, अशोक गगन, सुनील कुमार सिंह समेत दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख शिक्षक नेता भी साथ रहें।

Share This Article