मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर चार बच्चे की डूब कर मौत, नवगछिया से आए थे जल भरने

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर नहाने के क्रम में सोमवार को डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई गोताखोरों की मदद से तीन मृतक बच्चों की शव नदी से निकाल कर परिजनों को सौंप दिया गया है। एक की खोजबीन जारी है मृतक बच्चे नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले थे इस संदर्भ में घटना स्थल पर मौजूद मृतक के साथियों ने बताया कि सोमवार की पहली सोमवारी को लेकर नवगछिया नया टोला गांव से 11 बच्चे गंगा स्नान के लिए मधुरापुर गंगा जहाज घाट आये थे।

गहरे पानी में जाने की वजह से 10 बच्चे डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से 6 बच्चों को बचा लिया गया। जबकि इस हादसे में चार बच्चे शिवम कुमार (18वर्ष) पिता दिगंबर शर्मा, सोनू कुमार उम्र (16 वर्ष) पिता दिलीप गुप्ता, आलोक कुमार उम्र (18 वर्ष) पिता संतोष भगत, संजीव कुमार (17वर्ष) पिता अरुण कुमार शाह की मौत हो गई। घटना स्थल पर भवानीपुर थाना पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article