मनेर में नाव में सिलेंडर विस्फो’ट, चार लोगों की मौत की खबर, खाना बनाने के दौरान हादसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के पटना से सटे दानापुर से है। जहां एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही। दानापुर के पास मनेर में सिलेंडर विस्फोट होने से चार लोगों की मौत की खबर बताई जा रही। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी पुष्टि का इंतजार है।

बताया जा रहा कि मनेर में गंगा घाट पर अवैध बालू से लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट हुआ है। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक हुई है। मनेर में नाव पर लोग खाना बना रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि एक बड़ी नाव बालू लादकर जा रही थी। मजदूर गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। इसी बीच नदी में नाव का डीजल इंजन खराब हो गया। इंजन बनाते समय डीजल का बूंद छींटककर खाना बनाते गैस सिलेंडर पर पड़ गया। देखते ही देखते गैस सिलेंडर में जोरों से आग पकड़ लिया। खाना बना रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें खूब तेज हो गई और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे कि ये बड़ा हादसा हो गया।

Share This Article