मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन, 69 वर्ष के उम्र में ली अंतिम सांस

Patna Desk

बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का आज मुंबई निधन हो गया। उन्होंने क्रिटिकेयर अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 69 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार बप्पी लहिरी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है।

बता दें कि बप्पी लाहिरी का असली नाम अलोकेश लाहिरी था। उनका जन्‍म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। इनके पिता का नाम अपरेश लाहिरी और मां का नाम बन्‍सारी लहिरी है।

बप्पी लहिरी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अमर संगीत, आशा ओ भालोबाशा, अमर तुमी, अमर प्रेम, मंदिरा, बदनाम, रक्तलेखा, प्रिया जैसी बंगाली फिल्मों में हिट गाने दिए। वह 1980 और 1990 के दशक में वर्दत, डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, डांस डांस, कमांडो, साहेब, गैंग लीडर, सैलाब जैसे फिल्मी साउंडट्रैक के साथ लोकप्रिय हुए थे। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था।

Share This Article