News PR Live
आवाज जनता की

महागठबंधन की सरकार प्रस्तावित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया खुशी का इजहार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भाजपा को सत्ता से बाहर करने एवं फिर से महागठबंधन की सरकार गठन का मार्ग प्रस्ताव होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के कचहरी चौक के पास लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अजीत शर्मा जिंदाबाद, महागठबंधन की सरकार जिंदाबाद का जमकर नारे लगाएं।

वह नरेंद्र मोदी पर भी जमकर बरसे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी बिहार में साजिश रचकर छोटे-मोटे पार्टियों को खत्म करना चाहती थी लेकिन यह साजिश बेनकाब हो गया, और हम लोगों की जीत हो गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर जमकर जश्न मनाया।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं खुशी का इजहार करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई जल्द से जल्द दूर होगी। अब लोग सुकून से बिहार में जिएंगे। अभी तक लोग तानाशाही सरकार से तंग आकर परेशान व हलकान थे। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में भाजपा को हटाने का बीज बो दिया गया है। जल्द केंद्र में भी भाजपा की सरकार नतमस्तक होगी।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.