News PR Live
आवाज जनता की

महाभारत के नंद अभिनेता रसिक दवे की लंबी बीमारी के बाद निधन, कई फेमस सिरियल में कर चुके हैं काम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। महाभारत के नंद और टीवी के मशहूर अभिनेता रसिक दवे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।बताया जा रहा कि शुक्रवार को किडनी फेल होने के बाद उनका निधन हो गया। उनको किडनी संबधी काफी परेशानी थी। वह दो साल से डायलिसिस पर थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

रसिक दवे के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ अपनी एक्टिंग का दम दिखाया था. रसिक दवे टीवी शो में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत गुजराती सिनेमा से की थी।

इसके बाद धीरे-धीरे वह हिंदी सिनेमा में आए। उन्होंने सबसे हिट पौराणिक सीरियल महाभारत में नंद का रोल किया था। रसिक दवे ने अपने इस रोल के काफी सुर्खियां बटोरी थी। वह 90 के दशक के चर्चित जासूसी सीरियल ब्योमकेश बक्शी में भी काम कर चुके थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.