महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए अब महिला थाने जाना जरूरी नहीं, हेल्पलाइन नंबर से होगा समस्या का हल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-:नालंदा जिले के 33 थानों में महिला हेल्प डेस्क कार्यरत है। नालंदा पुलिस ने इसके लिए अलग से नंबर जारी किया है। महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए अब महिला थाने जाना जरूरी नहीं है। महिलाएं इसी नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं। इन समस्याओं को महिला अधिकारी सुनेंगी और उसका निपटारा करेंगी। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि थानों के सरकारी नंबर के अलावा महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग से फोन उपलब्ध कराया गया है।

घरेलू हिंसा और महिलाओं से संबंधित अन्य मामलों की शिकायत इसपर की जा सकती है। इससे महिलाओं को अब महिला थाने की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अपने नजदीकी थानों में ही शिकायत दर्ज करा सकेंगी। हेल्प डेस्क पर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए नालंदा पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article