महिला शिक्षकों ने शिक्षा पदाधिकारी को बनाया बंधक, स्थानांतरण को लेकर किया जमकर हंगामा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सुल्तानगंज के भीरखुर्द पंचायत में सोमवार के दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उधाडीह का निरक्षण करने पहुंचे। इसकी खबर ग्रामीणों को मिलने पर भीरखुर्द पंचायत की सभी ग्रामीण महिला एकजुट होकर विद्यालय पहुंचकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती को घंटों बंधक बना लिया।

ग्रामीण महिलाओं ने ग्रामीण शिक्षकों का स्थानांतरण को लेकर जमकर हंगामा किया और कहा कि जबतक ग्रामीण शिक्षक का स्थानांतरण नहीं होगा तबतक आपको विद्यालय में बंधन बनाए रखेंगे कि बात कहने पर शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती ने इसकी सुचना बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ शंभुशरण राय, थानाध्यक्ष लाल बहादुर  को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया।

पदाधिकारियों ने शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती को ग्रामीण महिलाओं के चंगुल से छुडाया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि भीरखुर्द पंचायत के सरपंच प्रखंड मुख्यालय मे ग्रामीण शिक्षकों कि मनमानी को लेकर अमरण अनशन किया गया हैं। आठ दिन बित गए हैं। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है और अनशन कार्यों की हालत दिन व दिन खराब हो रही। वहीं शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती उधाडीह विद्यालय का निरक्षण करने पहुंची थी। तभी ग्रामीण महिलाओं ने एकजुट होकर शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती को बंधक बना लिया। दो तीन घंटों  के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू, सीओ शंभुशरण राय,थानाध्यक्ष लाल बहादुर दलबल के साथ पहुंचे तब जाकर छुड़ाया गया।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article