महिला समन्वय भागलपुर विभाग द्वारा मातृ शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन।

Patna Desk

 

भागलपुर,आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक इकाई राष्ट्रीय सेविका समिति के द्वारा महिला समन्वय की भागलपुर इकाई के तत्वावधान में एकदिवसीय मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन आनंदराम ढंढनिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के जयघोस से की गई, उसके बाद भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किए गए फिर वंदे मातरम गीत गाए गए, कार्यक्रम के दौरान भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्र के कई विधा से जुड़ी महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थी, कार्यक्रम में शहर के गणमान्य महिला शिक्षाविद समाजसेविका नेत्री कवित्री व चिकित्सक के अलावे दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी, भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल के साथ-साथ अपने विशिष्ट कार्य में विशिष्ट उपलब्धि पाने वाली महिलाओं को भी इस महिला समन्वय भागलपुर इकाई के कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की नेत्री प्रीति शेखर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति को जागृत करने का काम किया जा रहा है इस कार्यक्रम का उद्देश्य है जो लोगों की सोच थी की नारी सिर्फ सुविधा व भोग की वस्तु है लेकिन आज की स्थिति में और आज के आधुनिक भारत में महिलाएं हर एक ऊंचाई को हासिल कर रही हैं भारतवर्ष को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने में मातृशक्ति एकजुट हुई है यह बड़ी बात है।

वहीं राष्ट्रीय सेविका समिति की अखिल भारतीय सहकार्यवाहीका सुनीता हल्देकर ने कहा कि महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में राष्ट्र के उत्थान में रहा है फिर भी महिलाओं को नीचे नजरिए से देखा जाता है इसकी सोच बदलने के लिए महिलाएं कमर कस ली हैं अब वह किसी से कम नहीं, जो महिला आगे नहीं बढ़ पा रही है उन्हें राह दिखाने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Share This Article