महिला सिपाही ने लगाया डीएसपी पर पिटाई का आरोप,CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-पूर्वी चम्पारण जिले में सस्पेंड़ महिला सिपाही ने लाइन डीएसपी पर पिटाई का आरोप लगायी है। मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची चोटिल महिला सिपाही ने डीएसपी पर आरोप लगाते कहा कि वह पुलिस लाइन में रह रही है।

आज अपने बंद वेतन को लेकर आग्रह करने लाइन डीएसपी से आग्रह करने गयी थी। उसी दौरान गुस्साये डीएसपी ने उसकी पिटाई कर दी।महिला सिपाही पूनम कुमारी ने अपने सिर और आंख पर जख्म के निशान दिखाते कहा कि वह 2018 बैच की महिला सिपाही है।उसे ड्यूटी ठीक ढंग से नही करने के आरोप में 2022 में कल्याणपुर थाना से सस्पेंड कर दिया गया था।तब से उसका वेतन बंद है।उसने बताया कि उसे पुलिस लाइन बुलाया गया। जहां वेतन के मुद्दे पर कुछ बात विवाद हुआ जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई।महिला सिपाही से जब सवाल किया गया कि अपने उच्चधिकारी पर इतना बड़ा आरोप लगा रही है तो उसने साफ तौर पर कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे है बल्कि पूरा घटना पुलिस लाइन के सीसीटीवी में कैद होगी। उसकी जांच कराई जाए।महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए मोतिहारीं पुलिस पर कई संगीन आरोप लगायी।हालांकि महिला आरोप में कितनी सत्यता है,इसकी जांच होने के बाद ही पता चल पायेगा। वही इस सबंध में मोतिहारी सदर एएसपी शिखर चौधरी ने कहा है,कि महिला सिपाही का आरोप बिल्कुल निराधार है,कि इस मामले में नगर थाना में सनहा भी दर्ज कराया गया है। जिसकी छानबीन करायी जा रही है।इसके साथ घटनास्थल सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article