News PR Live
आवाज जनता की

मां के साथ मिलकर पत्नी ने बीच सड़क पर पति की कर दी जमकर कुटाई, वीडियो बनाने वाले को भी पीटा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा जिसमें एक पत्नी अपनी मां के साथ मिलकर पति को जमकर पीट रही है। वहीं बीच सड़क पर पिटाई का लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि जब लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो वो उनको भी पीटने लगे। मामला वाराणसी के फूलपुर थाना के सामने का बताया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वीडियो में जिंस टी-शर्ट पहनी महिला पत्नी है। जो पति को पीट रही है। पत्नी पति किशन कुमार के खिलाफ तहरीर लिखाने आई थी। पति किशन फूलपुर से कुछ दूर पिंडरा का रहनेवाला है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने किशन को थाने में बुलाया। वहां पर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर छोड़ दिया गया। जिसके बाद जब दोनों बाहर आए तो जमकर विवाद हो गया। हाथापाई हुई और मारपीट होने लगी।

सास ने भी दामाद को जमकर पीटा है। वहीं वीडियो बनाने वालों को सास कहने लगी “बना वीडियो, कोई फर्क नहीं पड़ता।” लोगों ने बीच बचाव किया तो उनकी भी पिटाई कर रही थी। जिसके बाद मामला फिर पुलिस में गया। पुलिस फिर छानबीन में जुटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.