News PR Live
आवाज जनता की

मां-बेटी को पति ने बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती, भांजे का प्रेम विवाह करना बनी झड़प की वजह

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के नवादा से है। जहां एक मां-बेटी के साथ जमकर मारपीट की गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरोसा गांव की है। बताया जा रहा कि किसी पुराने विवाद के चलते उनको मारा गया है। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

घायल की पहचान भरत महतो की पत्नी मालती देवी एवं पुत्री फूला कुमारी के रूप में हुई है। भरत महतो ने बताया कि मेरा भांजा सुरेश महतो की साली से प्रेम विवाह कर लिया। इसी को लेकर बराबर विवाद होते रहता है। बता दें कि रविवार देर रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुई और सुरेश महतो अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर मेरी पत्नी एवं पुत्री के साथ मारपीट किया है।

घायल ने बताया है कि प्रेम विवाह का 15 वर्ष हो गया है 15 साल पहले ही शादी दोनों भाग कर किया है। और उसी की वजह से 15 साल बाद भी लगातार घर पर मारपीट हो रहा है। जिसके बाद अक्सर विवाद होता रहता। पति सुरेश महतो द्वारा घर पर आकर मारपीट गाली-गलौज किया करता है। बस कारण इतना ही है कि मेरा भागना और सुरेश महतो की साली दोनों ने गांव में एक साथ मिलन हुआ और गांव छोड़कर फरार हो गए। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके वजह से ही लगातार 15 साल से मारपीट का सिलसिला चलता रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की सुनवाई चल रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.