मां मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज हुआ प्रभारी मंत्री ने कहा धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध।

Patna Desk

 

दो दिवसीय मां मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर श्रम संसाधन मंत्री सह जले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जामा खान ने किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कटिबद्ध है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जामा खान ने कहा कि मां मुंडेश्वरी धाम के विकास के लिए सरकार हर रफ्तार से कार्य कर रही है। धरातल पर सभी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। इस मौके पर भभुआ विधायक भरत बिंद मोहनिया विधायक संगीता कुमारी जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह जिलाधकारी सावन कुमार एसपी ललित मोहन शर्मा धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक सिंह समाजसेवी विनोद सिंह जिले के अग्रणी व्यवसाई तरुण सिंह भभुआ नगर अध्यक्ष विकास तिवारी उर्फ बबलू सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शांत प्रकाश सेवा ट्रस्ट की ओर से नृत्य नाटिका चंड मुंड वध के जरिए हुआ। इसके बादस्थानीय कलाकार तनु यादव ने अपनी गायकी से कार्यक्रम में समा बांधा। गायिका अपूर्व प्रियदर्शी ने पनिया के पलटनिया जय जय भैरवी सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाया।

Share This Article