मानसिक रूप से बीमार लड़की के साथ हो जाती बड़ी घटना, घर से थी लापता, मानव तस्करी रोधी इकाई ने ढूंढा और परिवार को सौंपा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी के रक्सौल से एक मानसिक रूप से बीमार लड़की घर से गायब हो गयी थी। घर वालों ने लड़की को हर उन स्थानों पर खोजा जहाँ जहाँ संभावना थी। सब थक हार गए थे। लड़की मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं इसलिए सभी लोग बेहद परेशान थे। जिसके बाद घर वालों ने रक्सौल थाना में निवेदन भी दिया।

कहीं से रक्सौल 47 वीं वाहिनी पंटोका के इंस्पेक्टर/जीडी मनोज कुमार शर्मा को ये जानकारी मिली तथा इस संदर्भ में आसपास मानव तस्करी पर कार्य करने वाले संस्थानों से ये जानकारी शेयर की। लड़की माइती नेपाल के पास मिली। फिर इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने अपने नेटवर्क और मित्रों के बीच लड़की के बारे में और घर वालों के बारे में पता करना शुरू किया और कुछ ही घंटों में लड़की के घर वालों को भी खोज निकाला।

उन्हें व्हाट्सएप पर लड़की की फोटो पहचान के लिए दी तथा उसके भाई ने लड़की को पहचान लिया। लड़की का भाई उस खोजने दूसरी जगह गया था। तुरंत वहाँ से वापस आया और फिर मानव तस्करी रोधी इकाई की उपस्थिति में माइती नेपाल बीरगंज द्वारा लड़की को उसके भाई को सौंप दिया गया। मानव तस्करी रोधी इकाई सिर्फ जॉब ही नहीं कर रही इस कार्य को मानव सेवा के रूप मे कर रही है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article