News PR Live
आवाज जनता की

मामी से था अवैध संबंध, मामा की गोली मारकर कर दी हत्या, कातिल भांजा समेत तीन गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया के चंदौती थाना में बीते शनिवार को एक हत्या मामले का केस दर्ज किया गया था। इसमें अज्ञात के विरुद्ध दर्ज केस के बाद कार्रवाई तेज़ कर दी गई। रविवार को एएसपी मनीष कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि चंदौती थाना में दफादार के पद पर कार्य विजय कुमार सिन्हा के द्वारा इस हत्या में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया।

दर्ज केस के बाद एसएसपी हरप्रीत कौर के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया। जिसमें सहायक पुलिस अधीक्षक सह विधि व्यवस्था डीएसपी भारत सोनी के नेतृत्व में गठन टीम में टेक्निकल सेल की टीम, चंदौती थानाध्यक्ष सहित अन्य को शामिल किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण अनुशंधान के क्रम में पता चला कि मृतक का कुछ जमीन रेलवे में जाने के कारण लागत करीब ₹700000 लाख रुपए घर में था।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके अलावा यह भी जानकारी मिली कि मृतक का भगीना रोहित कुमार का अवैध संबंध मृतक की पत्नी यानी उसकी मामी से था। जानकारी के अनुसार रोहित कुमार को पूछताछ के लिए उठाया गया और उससे सख्ती से पूछताछ के बाद स्वीकार किया और बताया कि संतोष कुमार एवं नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसी क्रम में नीतीश कुमार के यहां से हत्या में किए गए उपयोग एक देसी पिस्तौल एवं मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया सभी अभियुक्तों का मोबाइल जब्त कर तकनीकी अनुसंधान के लिए दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार उर्फ कल्लू पिता मनोज शाहु नीतीश कुमार पिता रामचंद्र प्रसाद, संतोष कुमार पिता अशोक कुमार, तीनों ग्राम कुजापी थाना चंदौती बरामद हथियार में एक देसी कट्टा दो खोखा मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया सगा भागना रोहित कुमार इसकी प्रॉपर्टी पैसे और सबसे हम मृतक की पत्नी से अवैध संबंध के कारण मामा चंदन का हत्या किया है। पत्नी की भूमिका खंगाली जा रही है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.