मुंगेर के खड़गपुर झील में कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -मुंगेर जिला में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खड़गपुर झील स्थित इंटेक वेल से कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी। जैसे ही युवती के आत्महत्या की खबर आसपास के लोग और झील में पर्यटन को लेकर किए जा रहे कार्य में लगे मजदूरों को मिली आनन फानन में उन मजदूरों ने इस युवती को झील से बाहर निकाला लेकिन तबतक युवती की मौत हो चुकी थी।

इधर झील में युवती की आत्महत्या की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। युवती के द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता चल पाया है और न ही युवती कि पहचान हो पाई है हालांकि मृतक युवती के हाथ में गोदना किया हुआ रीता लिखा हुआ है। खड़गपुर पुलिस को आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने खड़गपुर झील पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और लाश का पंचनामा तैयार कर युवती और उसके परिजनों की पहचान में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article