मुंगेर के जहाज घाट पर छापेमारी में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। जहाज घाट पर छापेमारी में दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 50 हजार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना पुलिस ने जहाज घाट में छापेमारी कर दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। दोनों बेगूसराय का रहने वाला है। उसके पास से 5 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। कोतवाली थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे नाव से बेगूसराय जिला के गांजा तस्कर गांजा की बड़ी खेप लेकर मुंगेर घाट उतरने वाला है।

सूचना सत्यापन के लिए जहाज घाट पर पुलिस ने जाल बिछाया और तस्करों के कपड़े एवं थैला से पहचान कर दोनो की तालाशी ली। उसके पास से साढे पांच किलो गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी जंगली यादव का पुत्र मिथुन यादव एवं संजय कुमार का पुत्र साहेब कुमार है। पूछताछ में दोनो ने बताया कि वह कई बार गांजा का खेप मुंगेर पहुंचा चुका है। पुलिस उससे पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article