मुंगेर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के चेहरे पे लौटाई मुस्कान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर -जिला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 28 मोबाइल धारकों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटाई है। दरअसल एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में लापता और चोरी की गई 28 मोबाइल फोनों को पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। जिसमें सभी 28 मोबाइल मालिकों की पहचान करते हुए एसपी कार्यालय बुला सभी को मोबाइल वापस किया गया ।

दरअसल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके तहत खोया या चोरी की गई मोबाइल को पुलिस के द्वारा बरामद कर उसके हकदार को वापस लौटाया गया। जिसके बाद मोबाइल पा लोगों के चहरे पर सही मायने में मुस्कान दिखीं। किसी के मोबाइल में जरूरी डाटा , तो किसी के मोबाइल में कई फोटो और जरूरी जानकारियां मौजूद थी जिसके बिना उनका कई काम रुका हुआ था। इस मामले में एसपी ने बताया की ऑपरेशन मुस्कान के तहत 28 मोबाइलों को उसके हकदार को सुपुर्द किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article