मुंगेर में घर में घुसकर महिला और परिजन से मारपीट, ईंट और पत्थर से वार करते हुए तोड़ा घर, वीडियो भी वायरल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में धरहरा थाना क्षेत्र बाज़ार का एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें छतों पे चढ़े एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घरों पे पथराव किया जा रहा और घर को तोड़ा जा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले के जमीनी विवाद के कारण संध्या सिंह और दीपक सिंह के परिवार के बीच झगड़ा चलता रहता है।

बता दें कि 14 फरवरी को भी जमीनी विवाद को लेकर दोनो परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सभी लोग भाग गए तथा भागकर अपने छत पर चले गए और छत से उनके परिवार क़े लोग पत्थरबाजी करने लगे। वहीं दीपक सिंह, उसके बेटे और परिवार के अन्य लोग महिला के घर के दीवार को हथौड़े से तोड़ दिया। यह लोग तकरीबन आधे घंटे तक तांडव करते रहे।

इस पत्थरबाजी में महिला के बेटे के सिर पर गंभीर चोटे आई है। जिसे मुंगेर रेफर कर दिया गया है। पति के भी पैरों में और शरीर पर काफ़ी चोट आईं हैं। दीपक कुमार सिंह और उसके सहयोगी पर पूर्व में भी धरहरा थाना पुलिस ने काण्ड संख्या 200 / 21 मे मामला दर्ज किया था। आज फिर दीपक सिंह और उसके परिवार ने संध्या सिंह और उसके उनके परिवार क़े साथ मारपीट की। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया। जिसके बाद इसके ख़िलाफ़ थाने मे शिकायत दी गई। पुलिस ने दीपक सिंह और अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली और मुख्य आरोपित दीपक सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मुंगेर से मो. इम्तिय़ाज की रिपोर्ट 

Share This Article