मुंगेर में प्रेमी जोड़े ने भाग कर रचाई शादी,परिवार के डर से पहुंचे थाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में प्रेमी युगल ने भाग कर शादी कर लिया । परिजनों के डर से दोनों महिला थाना पहुंचे और सुरक्षा का गुहार लगाया । इसी दौरान लड़की और लड़का के परिजन भी थाना पहुंच गये और थाना के बाहर दो घंटे तक चलता रह हाई वोल्टेज ड्रामा । दोनो पक्ष एक दूसरे के पे आरोप लगाते धमकियां देते रहे । हालांकि पुलिस समझा-बुझा का मामला शांत कराया और लड़की के सहमति पर उसे ससुराल पक्ष को सौंप दिया.

बताया जाता है कि कासिम बाजार क्षेत्र के चंदनबाग नया टोला निवासी ओमप्रकाश साह किराये के मकान में रहता है । उसके बेटे गुड्डू कुमार का पड़ोस की ही गोपी राम की बेटी खुशबू कुमारी से प्रेम प्रसंग पिछले कई वर्षों से चल रहा था । इस दौरान दोनों ने साथ में जीने मरने की कसमें खा ली । दोनों ने भाग कर शादी कर ली । घर जाने के बजाया दोनों महिला थाना पहुंच गये । लड़की ने महिला थानाध्यक्ष को बताया कि वह दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है । लेकिन हमारे घर वालों को यह शादी मंजूर नहीं है । हमें सुरक्षा प्रदान करें । कुछ ही देर में लड़की और लड़का के परिजन भी वहां पहुंज गये । जिन्होंने थाना के बाहर खूब हाई वोल्टेज ड्रामा किया । जिसके कारण वहां पर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी । जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी और लड़की के परिजनों को समझाया कि दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से शादी किया है । अगर वे लोग कानून हाथ में लेते है अथवा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करते है तो आपलोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी जिस पर लड़की पक्ष शांत हो गया। थानाध्यक्ष ने दोनों के पिता को बुलाया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया । लड़का के पिता ने बताया की दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज दोनों ने भाग कर शादी कर ली। हम यह शादी कबूल है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article