मुंगेर में भागलपुर की महिला का मिला शव, शरीर पर चोट के कई निशान, पुलिस कर रही छानबीन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर के एनएच 80 अवस्थित बांक कंचनगढ़ में आज एनएच के बगल में खेत के झाड़ी से एक 35 साल की महिला का शव बरामद किया गया। शव के शरीर पर कई धारदार हथियार से वार के निशान थे। जिससे उसकी कर हत्या की गई थी। घटना स्थल पर धारदार हथियार भी बरामद किया गया। मृत महिला की पहचाना भागलपुर के कहलगांव निवासी नीलेंदु कुमार की पत्नी पुष्पा कुमारी के रूप में हुई। जो कहलगांव में श्रृंगार सेंटर और ब्यूटीपार्लर की दुकान चलाती है।

वह कल शाम ही ट्रेन के माध्यम से दुकान का समान लाने भागलपुर के लिए निकली थी और आज उसका शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त करने पहुंचे महिला के देवर गौरव गांधी ने बताया की कल शाम 5 बजे भैया भाभी को कहलगांव स्टेशन पर ट्रेन साहेबगंज- जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में पति निलेन्दु ने बैठाया। शाम 6 बजे जब पति ने फोन किया तो महिला फोन नहीं उठाई। तब परिजन को संदेह होने लगा।

भागलपुर भी पत्नी को ढूंढा गया पर वह नहीं मिली। जिसके बाद कहलगांव थाना में रात 12 बजे पत्नी की मिसिंग का आवेदन दिया गया। तब पुलिस ने महिला के लेटेस्ट मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया तो पता चला कि मोबाइल मुंगेर के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहीं है। जिसके बाद कहलगांव पुलिस के द्वारा रामनगर थाना पुलिस को इंफॉर्मेशन दी। तब मृतक महिला के परिजन और मुंगेर पुलिस के द्वारा काफी खोज बिन के बाद महिला का शव बरामद बरामद किया। हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में ले मामले।की जांच में जुट गई है।

मुंगेर से मो. इम्तिय़ाज की रिपोर्ट

Share This Article