मुंगेर में मजदूरों के लिए आफत बनी ठंड, डीएम ने कुछ जगहों पर की अलाव की व्यवस्था

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में सर्दी का सितम अब कहर बन बरसने लगा है। लोग सड़कों पे अलाव जला कर सर्दी से बचने में जुटे हैं। जिला प्रशासन द्वारा अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने खर्च पर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचाव करने को विवश हैं।

मौसम अब भी लोगों को ठिठ़ुरने को विवश कर रहा है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बादल रहने से कनकनी काफी बढ़ी हुई है। तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मजदूर, सड़क पर दुकान लगाने वालों के लिए यह सर्दी परेशानी खड़ी कर रही है। सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दिन में शीतलहरी तो रात में कनकनाहट के कारण परेशानी बढ़ी हुई है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई जगहों पे अलाव की व्यवस्था की गई।

डीएम नवीन कुमार ने बताया कि लोग ठंड से बचे रहें इसके लिये चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करवाई गई है। निगम की ओर से संचालित रेन बसेरों में मजदूरों के रहने की व्यवस्था भी की गई है। जब मुंगेर जिला क्षेत्र, सरकारी बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड की पड़ताल की गई तो लोग अलाव तो तापते नजर आये पर लोगों में बताया कि जिला प्रशासन एक दो जगह ही अलाव दे चली जाती है जो कि न काफी होती है। बाकी जगहों पर तो लोग खुद ही अलाव की व्यवस्था कर इस सर्द भरी रात में ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि वे जिला प्रशासान से मांग करते हैं कि समुचित रूप से सभी जगह अलाव की व्यवस्था करवाएं ताकि मजदूर तबके के लोग इस ठंड से बच सके।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट 

Share This Article