मुंगेर रेलवे स्टेशन पर अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर जाप का चक्का जाम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर आज एमएसपी की गारंटी खाद बीज की आपूर्ति बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने वार्ड सचिव की नौकरी स्थाई करने पंचायत राज प्रतिनिधियों को पर्याप्त सुरक्षा देने के लिए राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन किया गया।

इसी क्रम में आज मुंगेर में दिन के 9:30 बजे रेलवे स्टेशन पर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं ने पहुंचकर रेल रोको राज्यव्यापी आंदोलन रेल चक्का जाम अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर किया। वही कोरोना मरीजों की बढ़ते तेजी से ग्राफ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अभी किसी भी आंदोलन को करने से मना किया गया। वहीं नेताओं का आंदोलन जनता के लिए होता है। आज किसी को लेकर जन अधिकार पार्टी के द्वारा 7 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी रेल चक्का जाम किया गया।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article