मुंगेर: 116 मामले में फरार अभियुक्त शातिर अपराधी मनोज मिश्रा गिरफ्तार, दिल्ली और मुंगेर पुलिस ने दबोचा, हरियाणा पुलिस के भी नाक में किया था दम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में 116 केसों का मुख्य अभियुक्त 25 हजार रुपये का इनामी मनोज मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से खडगपुर थानां क्षेत्र के रतैठा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि मनोज पर दिल्ली में छिनतई, फर्जीवाड़ा, चोरी सहित अन्य मामले में फरार था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही। बता दें कि हरियाणा पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा में अपने सक्रिय गिरोह जिसने कई थानों की पुलिस के नाक में दम करने वाला गिरोह का मुख्य सरगना मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर थानां क्षेत्र के रतैथा निवासी मनोज मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा को पकड़ने दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम एस आई गौतम सागर के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम जिसमे एक एस आई, दो ए एस आई और तीन सिपाही शामिल मुंगेर पहुंचे। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की।

बता दें कि मामले में पूर्व में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद उनके द्वारा पुलिस के सामने दिए गए बयान के बाद इसके विरुद्ध नॉन बेलेबल वारेंट जारी किया गया और उसे अपने साथ दिल्ली ले जाने के लिय ट्रांजिट रिमांड लेने के लिये सीजेएम कोर्ट पहुंची। दिल्ली पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी मनोज मिश्रा एक शातिर चोर के अलावा लुटेरा और जालसाज है और इसके द्वारा संचालित आपराधिक गिरोह का ये मास्टर माइंड भी है।

इतना ही नही दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ये और इसके गिरोह के खिलाफ 116 आपराधिक जिसमे चोरी, लूट और जालसाज मामले दर्ज है।  और इतना ही नही बल्कि हरियाणा पुलिस को भी इसकी कई मामलों में तालाश है। साथ ही जानकारी के अनुसार इसने कई मामलों में वेल ले रखा है। और कई ममलो में यह फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में हुए कई चोरी और छिनतई के मामले का उदभेदन होने की संभावना व्यक्त की।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article