मुंडेश्वरी धाम में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं और कर्मियों के बीच मारपीट के दौरान तीन कर्मी समेत कई लोग घायल।

Patna Desk

 

कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में अवस्थित मुंडेश्वरी धाम में शुक्रवार को मारपीट हो गई मुंडेश्वरी धाम में मंदिर में मारपीट की घटना में मुंडेश्वरी धाम परिसर के तीन कर्मी और कुछ श्रद्धालु घायल होगए। श्रद्धालुओं और कर्मियों के बीच में मारपीट के दौरान जो कर्मी घायल हुए हैं उसमें जानकारी के अनुसार पुजारी मुकेश उपाध्याय, दीनदयाल कानू व उदय प्रताप साहनी है। इस मारपीट में श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। साथ ही साथ सामने वाले पक्ष के कुछ श्रद्धालुओं के भी घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही धार्मिक न्यास परिषद के कर्मी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे कर्मियों श्रद्धालुओं को छुड़ाया।

इसके बाद घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाया गया। जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार के दिन मुंडेश्वरी धाम में पूजा अर्चना हेतु उम्मीद से अत्यधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं और कर्मियों के बीच मारपीट हुई और उक्त घटना में मुंडेश्वरी धाम परिषद के 3 कर्मी और श्रद्धा लोग घायल हो गए। वही धार्मिक न्यास के कर्मी उदय साहनी को इलाज मे मदद किए सरैया पंचायत के मुखिया उमेश दुबे उर्फ मंटू वहीं इस तरह घटना की काफी निंदा भी किये।

Share This Article