मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढहने से बिहार के मजदूर की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, आश्रितों को मुआवजे का ऐलान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के मजदूर की बुधवार देर रात मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढहने के कारण मौत हो गई। जिसपर मुख्यमंत्री मर्माहत हैं। उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त की है। इसके साथ ही मृतक के आश्रितों को दो लाख रूपये देने तथा घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है।

उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूर के परिजनों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है तथा बिहार के रहनेवाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया है।

बता दें कि बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 22 लोग घायल हो गये थे। बांद्रा के शास्त्रीनगर इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गयी। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी के रूप में की गयी थी। यह इमारत ग्राउंड फ्लोर समेत कुल 3 फ्लोर की थी। ग्राउंड फ्लोर के सभी लोग सुरक्षित रह गये. पहली मंजिल पर मौजूद 6 लोगों को मामूली चोट लगी। जबकि दूसरी मंजिल पर मौजूद 17 लोगों में 16 लोग जख्मी हुए, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Share This Article