मुंबई से पटना वापस लौटे बिहार पुलिस के चारों अधिकारी, लेकिन विनय तिवारी अब भी फंसे

PR Desk
By PR Desk

विक्रांत

पटनाः सुशांत सिंह केस सीबीआई को सौंपे जाने के बाद मामले की जांच के लिए गए बिहार पुलिस के चारों अधिकारी मुंबई से वापस पटना लौट आए हैं। बताया जा रहा है मामले में उन्होंने क्या जांच की, इसकी पूरी रिपोर्ट वह पटना के एसएसपी को सौंपेंगे। हालांकि इसी मामले में मुंबई में क्वारेंटाइन किए गए आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को लेकर अब भी हालत वैसे ही बना हुआ है।

जांच में रिया को लेकर कई बातें आई सामने

बताया जा रहा है बिहार पुलिस की जांच में सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को लेकर कई नई जानकारियां मिली हैं। सूत्रों के अनुसार बिहार पुलिस की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है सुशांत और रिया के रिश्ते अच्छे नहीं थे। सुशांत रिया से डरने लगे थे।

Share This Article