मुखिया के घर गोलीबारी, नामजद प्राथमिकी दर्ज।

Patna Desk

 

रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराव गांव में बुधवार की रात मुखिया हिना देवी के घर पर गोलीबारी की गई। जिसमें मुखिया पति ने नोखा थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए 2 को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि में वराव गांव में उतरी बराव पंचायत की मुखिया हीना देवी के घर पर गोलीबारी की घटना की सूचना स्थानीय नोखा थाना को दी गई। रात्रि में पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और आरोपित के घर पर छापामारी भी की गई। लेकिन आरोपी भाग निकला। वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुखिया के घर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। मुखिया संघ ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में नोखा थाने में आवेदन देकर मुखिया पति संजीव प्रसाद गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनमें उपसरपंच धर्मराज और जयप्रकाश को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article