News PR Live
आवाज जनता की

मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने मंदिर बनाकर संत रविदास के प्रतिमा को किया स्थापित लोगों में दिखा उत्साह।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

जिले के भगवानपुर प्रखंड के सरैया पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष उमेश दुबे उर्फ मंटू के द्वारा सरैया गांव में रविदास मंदिर का निर्माण किया गया। जिसके बाद इस मंदिर में संत रविदास की भव्य प्रतिमा भी स्थापित किया गया। जिसमें 5 जनवरी यानी कल रविदास जयंती के शुभ अवसर पर भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुखिया के इस कार्य से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

वही लोगों के द्वारा मुखिया के इस कार्य की चारों तरफ खूब सराहना की जा रही है। उमेश दुबे मंटू के द्वारा क्षेत्र में लगातार गरीब गुरबा एवं असहाय लोगों का सहयोग किया जाता है इसी का देन है कि क्षेत्र की जनता के द्वारा उन्हें दोबारा मुखिया और पैक्स अध्यक्ष दोनों पदों पर पदासीन किया गया है। इसी क्रम में उमेश दुबे मंटू के द्वारा गांव में रविदास जी का मंदिर नहीं था। लोगों की मांग पर उनके द्वारा रविदास जी का मंदिर बनाया गया और उसमें रविदास जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। वही 5 जनवरी को भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस कार्य को लेकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में लोगों के द्वारा उनकी सराहना की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.