News PR Live
आवाज जनता की

मुख्यमंत्री के सामने जब महिला फूट-फूट कर रोने लगी, CM नीतीश ने गुस्से में DGP को लगा दिया फोन, जानिए वजह

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार चल रहा। इस दौरान एक महिला ऐसी शिकायत लेकर पहुंची कि मुख्यमंत्री ने गुस्से में तमतमाते हुए सीधा DGP को कॉल लगाकर उनकी क्लास लगा दी। बताया जा रहा कि महिला पश्चिमी चंपारण से आई थी। जिसने बताया कि उसकी बेटी की तस्वीर किसी ने वायरल कर दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसने तस्वीरें वायरल की उसने पूरे परिवार को बदनाम कर दिया है। महिला रोते हुए बोली कि जैसे-तैसे मैंने अपनी बच्ची की शादी तय की लेकिन अब वह धमकी दे रहा है कि अगर उसकी शादी कराई तो जान से मार डालेंगे। महिला ने रोते हुए आपबीती सुनाई। जो सुनते ही नीतीश कुमार ने तुरंत डीजीपी को फ़ोन लगा दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले को जल्द से संज्ञान में लेकर इसपर एक्शन लिया जाए।

महिला ने बताया कि घटना के बाद से मेरी बेटी दहशत में है। वह घर से बाहर भी नहीं निकल पाती है। बड़ी मुश्किल से हमनें उसकी शादी तय की, लेकिन अब भी हमें लगातार गुमराह किया जा रहा है। पीड़िता की शादी तय हुई तो आरोपी पूरे परिवार को धमकी देने लग गया कि अगर उसकी शादी कराई तो तुमलोगों की खैर नहीं। फिलहाल पूरा परिवार दहशत में है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.