News PR Live
आवाज जनता की

मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी डॉक्टर से माफी, सोशल मीडिया पर किया सार्वजनिक पोस्ट, डॉ के पास जाकर मांगी माफी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुख्यमंत्री को एक डॉक्टर से माफी मांगनी पड़ी है। जिसका कारण उनकी बेटी है। बता दें कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा की बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह एक डॉ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनको थप्पड़ मार दिय़ा। हालांकि इस वीडियो की कोई पुष्टि चैनल नहीं करता है। वीडियो में एक क्लीनिक में एक डॉक्टर को पीटते देखा जा सकता है। पीटने वाली मुख्यमंत्री की बेटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद अपनी बेटी मिलारी छांगते द्वारा एक डॉक्टर के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर शनिवार को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री ने माफी मांगी है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि वह अपनी बेटी के व्यवहार को किसी भी तरह सही नहीं ठहरा सकते। उन्होंने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी।

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने कथित हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक डॉक्टर ने कहा कि छांगते ने आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था। डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लीनिक पर अप्वाइंटमेंट लेकर आना चाहिए था, जिसपर वह क्रुद्ध हो गईं और उन्होंने हमला किया। आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा, हम चाहते हैं कि डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.