News PR Live
आवाज जनता की

मुख्यमंत्री नीतीश अब बिल्कुल स्वस्थ, कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुख्यमंत्री से जुड़ी है। नीतीश कुमार कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्यमंत्री अब बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अब वह सभी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि 26 तारीख को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनको कई दिनों से बुखार था। जिसके बाद वह पॉजिटिव आए।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसलिए कहा गया था कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से में नहीं जा पाए। इसके साथ ही भाजपा की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक में भी नहीं शामिल हो पाये। सियासी गलियारे में हो रही चर्चाओं के बीच जदयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह डाला था कि जरूरी नहीं कि नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों लेकिन फिर नीतीश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई।

कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आइसोलेशन में चले गए थे। अब करीब 8 दिनों बाद सीएम की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिसके बाद तमाम कार्यक्रमों में शरीक होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.