मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल कॉलेज परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुँचे।

Patna Desk

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल कॉलेज परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण एवं नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिलसा शहर के सरदार पटेल कॉलेज में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण ,नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। वही 1.10 करोड़ की लागत से विज्ञान भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बनाए रखा। वही बेन स्थित अरामा में बने 550 करोड़ के लागत एशिया का सबसे बड़ा पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के एथनॉल प्लांट का उद्घाटन मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया जिसमे प्रति दिन 300 टन एथनॉल का उत्पादन होगा।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार समीर महासेठ, सांसद कौशलेंद्र कुमार हिल्सा विधायक प्रेम मुखिया के अलावे डीएम एसपी एवं कई पदाधिकारी मौजूद है।

Share This Article