मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ठीक होने के बाद एक बार फिर एक्शन में, पहुँचे JDU ऑफिस,10 मिनट तक किए निरीक्षण।

Patna Desk

 

पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ठीक होने के बाद एक बार फिर एक्शन में आ गए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को अचानक जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। सीएम के दफ्तर पहुंचने की जानकारी पार्टी के किसी भी पदाधिकारी को नहीं थी। इस दौरान मुख्यमंत्री जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के चैंबर में भी पहुंचे लेकिन वे गायब मिले।

प्रदेश जेडीयू कार्यालय में करीब 10 मिनट तक निरीक्षण करने के बाद सीएम वहां से रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री जेडीयू दफ्तर में लगने वाले कार्यकर्ता दरबार में भी गए लेकिन वहां कोई भी मंत्री मौजूद नहीं था जबकि हर दिन तीन मंत्रियों को कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए कार्यकर्ता दरबार में पहुंचना होता है। पार्टी दफ्तर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जाम में फंस गया।

Share This Article