मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माण अधिनियम डॉक्टर ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण,दिए निर्देश।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माण अधिनियम डॉक्टर ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी परिषर में बन रहे भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और एक-एक चीजों के बारे में बारीकी से जानकारी ली।  उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया और जहां तालाब का निर्माण किया जा रहा है उसे भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह जल्द से जल्द पूरा बनकर तैयार हो जाएगा,तो मुझे काफी खुशी होगी।डॉ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम साइंस सिटी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा।  निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने डॉ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बिल्डिंग निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और एग्जीबिशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

भवन निर्माण के सचिव ने मास्टर प्लान के माध्यम से पूरे साइंस सिटी परिषर के निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को बताया वहीं उन्होंने बताया कि यहां छात्र-छात्राओं को गाइड के माध्यम से विज्ञान की मूल बातें बताई जाएगी और दिखाई जाएगी।  यहां आने वाले छात्र-छात्राओं के ठहड़ने की भी व्यवस्था होगी। वह मुख्यमंत्री के समक्ष डॉ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं से संबंधित एक लघु फिल्म के माध्यम से प्रस्तुतीकरण की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ताकि लोगों को आवा गमन में दिक्कत ना हो एक वैकल्पिक मार्ग मिल सके और यातायात सुलभ हो लेकिन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article