मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, नरेंद्र सिंह के निधन से शोक की लहर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के 8 पोलो रोड, स्थित सरकारी आवास पर जाकर पूर्व मंत्री स्व० नरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने स्व० नरेन्द्र सिंह के पुत्र, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं उनके परिजनों को सांत्वना दी। नरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर अन्य मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन हो गया। उन्होंने पटना में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह बिग अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां उनका निधन हो गया। नरेंद्र सिंह के निधन से पूरे राज्य में मातम छाया है। बता दें कि मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह बिहार सरकार में मंत्री हैं। उनके निधन की खबर से मूल जमुई जिले में भी शोक की लहर है। नरेंद्र सिंह लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका पटना के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Share This Article