मुजफ्फरपुर में कई बड़े चेहरे ने भाजपा का थामा दामन : पहुंचे भाजपा प्रदेश के मंत्री व अध्यक्ष।

Patna Desk

 

सोमवार को बनवारी लाल कॉलेज के मैदान में भाजपा द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे अजीत कुमार, पूर्व महापौर सुरेश कुमार और जेडीयू के सक्रिय अशोक सिंह ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए. आपको बता दें की इस कार्यक्रम में मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा के विधायक और नेता उपस्थित रहे. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दिलाई सदस्यता. भाजपा मिलन समारोह में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़.

इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा की 2024 में महागतबंधन का सुप्रा साफ हो जायेगा. वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला, साथ ही कहा की इन सभी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और मजबूती प्रदान हुई है.

Share This Article