मृत महिला को जिंदा करने की कोशिश, जान डालने के लिये झाड़-फूंक करता रह गया भगत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा में एक मृत महिला में जान डालने की भरपूर की गई। घटना –भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के पचासा गांव की है। यहां एक अंधविश्वास का मामला प्रकाश में आया है, जहां सर्पदंश से मृत महिला की मौत के बाद उसे जड़ी बूटी और झाड़-फूंक के माध्यम से जिंदा करने का प्रयास किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार मुल्की देवी अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान घर के अंदर छिपे सांप ने मुल्की देवी को काट लिया। हालांकि परिजनों के द्वारा तुरंत महिला को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को घर पर ले आया।


शव को घर पर लाकर झाड़-फूंक के जरिये महिला को जिंदा करने की कोशिश की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि झाड़-फूंक के माध्यम से मृत महिला को काफी देर तक जिंदा करने का प्रयास किया गया लेकिन वह जीवित नहीं हो सकी। ग्रामीण आज भी रूढ़िवादी मानसकिता जिंने को मजबूर है। अभी भी ग्रामीणों को अंधविश्वास झाड़-फूंक जादू टोने जैसी बातों में पूरा भरोसा है तभी तो आए दिनों झाड़-फूंक करके शरीर को जिंदा करने का मामला सुर्खियों में आते रहता है।

Share This Article