News PR Live
आवाज जनता की

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद पुलिस कर रही कैंप, लोगों में काफी आक्रोश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। शहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रामबन रोहुआ में आज सुबह-सुबह बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने रामबन रोहुआ के मुखिया पति सुबोध राय को गोली मार दी। बताया जा रहा कि अपराधियों ने उनको  तीन गोली मारी है। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन ने उसे एसकेएमसीएस मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुटी गयी। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान में जुट गई है। एसपी अनन्त कुमार राय ने बताया कि रामबन रोहुआ के पूर्व मुखिया पति को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पेट व सीने में तीन गोली लगी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि मुखिया पति सुबोध राय जन अधिकार पार्टी के टिकट से बेलसंड विधानसभा के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। लेकिन चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। वही उनके समर्थकों ने घटना की निंदा कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

शिवहर से नवीन पांडेय की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.