मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को दिखा लड़की का शव, मच गया हड़कंप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के औरंगाबाद से है। जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान एक लड़की की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बारुण प्रखंड स्थित ग्राम घोरहा के समीप पुनपुन नदी के पास की है।जानाकरी के मुताबिक लड़की की अभी पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा कि लड़की के अंग अलग-अलग काटकर डाले थे।

लाश देखने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद सुबह जब आसपास के लोग टहलने गए तो लड़की के शव देख अचंभित हो गए और स्थानीय थाने को सूचना दी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने निर्मम तरीके से लड़की को मौत के घाट उतारा है।

उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ की जा रही है। लड़की की पहचान के लिए आसपास के थाने की मदद ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Share This Article