मोकामा में बाढ़ राहत राशि वितरण में अनियमितता, बादपुर पंचायत के पीड़ितों ने लगाये धांधली के आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोकामा प्रखंड में बाढ़ राहत राशि वितरण में लगातार अनियमितता का मामला उजागर हो रहा है। मोकामा पूर्वी क्षेत्र की बादपुर पंचायत में भी बाढ़ राहत राशि वितरण में घोर धांधली बरती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों से इतर सूखा प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत राशि दी जा रही है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण सरकारी मदद से महरूम हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से मदद की गुहार लगायी है।

Share This Article