मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिये गए कई निर्देश।

Patna Desk

 

मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होगी। साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति, आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख शामिल होंगे। इस अवसर पर मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में चयनित कार्यक्रम स्थल, महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह, गांधी मैदान और सर्किट हाउस में साफ़ सफाई का निरक्षण महापौर प्रीति कुमारी ने की और पूरे मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय के साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी की लगातार समीक्षा की जा रही है। महापौर प्रीति कुमारी ने बताई कि यह हम सबका सौभाग्य है कि महामहिम हमारे शहर आ रहीं हैं।

सभी विभागों के साथ आपस में समन्वय स्थापित कर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसको ले कर नगर निगम मोतिहारी जोर शोर से कार्य कार्य कर रही है।

महापौर के साथ निरीक्षण में नगर आयुक्त शंभू शरण प्रसाद एवं वार्ड पार्षद गण ईत्यादि भी शामिल थे।

Share This Article