मोतिहारी में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बयान, राजाद पहले अपना घर संभाले फिर दूसरे के घरों की करें बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शुक्रवार को मोतिहारी सर्किट हाउस पहुचें जदयू संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का जदयू प्रदेश नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में फूल माला के साथ स्वागत किया गया। उपेंद्र कुशवाहा लगभग तीन घंटा तक सर्किट हॉउस ठहरें। इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्त्ता और आम जनता से मुलाकात की।

बहुत सारे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बहुत सारे समस्याओं को सूना एवं उसे समाधान करने का आश्वासन दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार को शिक्षित विकसित बनाने की बात कही। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की आवश्यकता बताई। उन्होंने जदयू कार्यकर्त्ताओं को मेहनत करने एवं एकजुट रहने की आवश्यकता को जरुरी बताया और पार्टी को पुनः बिहार में नंबर एक बनाने के संकल्प को दुहराया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ, सुभाष कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, मधु सिंह, अमरेंद्र सिंह, विशाल साह, मंटू दुबे, सुरेन्द्र सिंह, दुर्गेश नारायण सिंह, बबन कुशवाहा, जयमंगल कुशवाहा, बबलू श्रीवास्तव,  आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article