मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगो ने पकड़ जमकर की धुनाई, गस्ती टीम ने पकड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना : मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगो ने पकड़ जमकर उसकी लात घुसों से धुनाई कर दी है गनीमत रही की पटना पुलिस की गस्ती टीम मौके पर पहुंची और बदमाश को भीड़ के चुंगल से निकाल अपने कब्जे में ले लिया। ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर महादेव स्थान मंदिर के समीप का है। जहां रविवार को छात्रा कोचिंग से अपने होस्टल जा रही थी।जिस दौरान एक युवक काफ़ी फुर्ती के साथ पैदल जा रही छात्रा का मोबाईल छिनतई कर फरार हो रहा था।बताया जा रहा है की शातिर बदमाश मोबाइल फोन झपट्टा मारकर आगे अपने सहयोगी के पास भाग रहा था और छात्रा भी उस बदमाश के पीछे चीखते चिल्लाते दौड़ने लगी तभी स्थानीय लोगों की नजर भाग रहे बदमाश पर पड़ा और उसे खदेड़ कर पकड़ा।जिस दरम्यान वहां इकट्ठा भीड़ ने ऑन द स्पॉट शातिर बदमाश की जमकर लात घुसों से धुनाई कर दी।गनीमत रही की गस्ती टीम वहां से गुजर रही थी जिसके द्वारा बदमाश को भीड़ से बचाकर कब्जे में लिया गया है ।वही उसके पास से छात्रा से छिनतई का मोबाईल फोन बरामद किया है ।फिलहाल हिरासत में लिए शातिर बदमाश से पुलिस की पुछताछ जारी है।मिली जानकारी के अनुसार पकड़ में आया बदमाश सूखे नशे की लत का आदि है अपने anshe की लत को पूरा करने के लिए ये मोबाईल छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया करता है गिरफ्तार बदमाश का नाम अमन मिश्रा पटना सिटी महेंद्रू का रहने वाला है ।जिसपर पटना कर आधा दर्जन थाने में मोबाईल छिनतई का मामला दर्ज है जिसपर पुलिस की जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article